--- प्रथम चरण में राष्ट्रीय टीम के 6 पदाधिकारियों का मनोनयन।
--- आगामी प्रकाश महापर्व शुभ दीपावली के दिन राष्ट्रीय टीम का होगा विस्तार।
प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय टीम का पुनर्गठन करते हुए इसके प्रथम चरण में आर के पाण्डेय एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन सहित कुल 6 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है जबकि अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए राष्ट्रीय टीम का विस्तार आगामी प्रकाश महापर्व शुभ दीपावली के दिन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के विशेष खुली आन लाइन बैठक जिसमें भारतवर्ष के सभी राज्यों से जुड़े संगठन के समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता सम्मिलित रहे उसमें आपसी विचार - विमर्श के बाद सर्वसम्मति से राष्ट्रीय टीम का पुनर्गठन किया गया जिसमें जनरल विंग में आर के पाण्डेय एडवोकेट (प्रयागराज) राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन, नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय (सूरत) राष्ट्रीय संरक्षक, मुकेश कुमार (हरिद्वार) वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा (अहमदाबाद) राष्ट्रीय उपाध्यक्षा, प्रतीक दीक्षित (ललितपुर) जबकि महिला विंग में श्रीमती मनीषा पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्षा को उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि आगामी 27 अक्टूबर 2024 तक संगठन में सभी साथियों के कार्य - व्यवहार, सहयोग, समर्पण आदि को देखते हुए और उनसे वार्ता के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लेकर आगामी प्रकाश महापर्व शुभ दीपावली के दिन राष्ट्रीय टीम का विस्तार किया जाएगा।
Post a Comment