नवरात्रि डांडिया पर मची धूम आधा सैकड़ा से ज्यादा प्रतिभागी हुए शामिल

                                                                                                                         धाता में नवरात्रि डांडिया पर मची धूम आधा सैकड़ा से ज्यादा प्रतिभागी हुए शामिल;कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा दीपदान 
धाता– नगर पंचायत धाता के पुरानी बाजार स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन हरियाली तीज फैमिली महिला समिति संगठन द्वारा किया गया,जिसमें एक सैकड़ा से अधिक की संख्या में लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन सीमा केशरवानी,दीपा केशरी और शिखा केश.ने किया भक्ति गानों में प्रतियोगियों ने लिया आनंद इस उत्सव में संगीत और नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिला डांडिया के लोकप्रिय गानों जैसे बुमबरो बुमबरो श्याम रंग बुमबरो,नगाड़ा संग ढोल बाजों और चुनरी तेरी लहराए के साथ अन्य भक्ति गानों पर डांडिया का डांस हुआ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा दीपदान जिसमें धाता नगर समेत अन्य स्थानों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया साथ ही माता रानी के गानों पर डांस करते हुए उत्सव की रंगत को और भी बढ़ा दिया प्रतियोगिताओं में डांडिया क्वीन,डांडिया किंग,बेस्ट ड्रेस,बेस्ट डांस और स्टार ऑफ दी नाइट जैसे विभिन्न प्रतियोगी शामिल हुए,जिससे माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना रहा। इस मौके पर ममता, सुधा, निशा, राधा, नीतू, रीना, पर्ल, कली, यशी, सविता, अंजना, शोभा, खुशबू, पिंकी, मनीषा, पिंगला, अंजली, आरती, प्राची, पुष्पा, सुषमा, बबिता
आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post