अश्वकल्याण हेतु लगाया पशुस्वास्थ्य शिविर

                                                                                                                 अश्वकल्याण हेतु लगाया पशुस्वास्थ्य शिविर
ब्रुक इंडिया द्वारा संचालित अश्वकल्याण कार्यक्रम फतेहपुर के अंतर्गत विकासखंड  तिलयानी के ग्राम खरगुसराय में पशु स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमें पशु चिकित्सा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह परिहार जी और इंदल राम जी उपस्थित रहे ,इन्होंने सभी पशु मालिकों को अश्व में होने वाली बीमारियां जैसे सर्रा ,कोलिक , टिटनेस, बबेसिया, स्ट्रेंगल आदि के बारे में बताया। जिसमें मुख्य रूप से बीमारियों के लक्षण, कारण, बचाव पर समझाया तथा ब्रुक   इंडिया से मैनेजर श्री शिवम साहू ने बताया कि इस वर्ष के मौसम में अपने पशुओं को सर्रा बीमारी से बचाना  बहुत जरूरी है। इसके रोकथाम सभी को लहसुन का पेस्ट बनाकर उपयोग करना चाहिए।
 कैंप के दौरान बीमार घोड़ों का इलाज  किया गया तथा 180 अश्वों को कीड़े की दवा वितरण किया गया 60 घोड़े को टीटी का टीकाकरण लगवाया गया।  इसके साथ ही   15 किलो मिनरल मिक्चर पाउडर पशु मालिकों को वितरण किया गया।  इस स्वास्थ्य कैंप में  एफ ए ऊषा अवस्थी, ब्रजेश कुमार, इंटर्न प्रिया और पशुमालिक नईम, बबलू, शाहरुख आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post