धाता में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बाइक चालक घायल


फतेहपुर  : जिले के धाता  थाना क्षेत्र के धाता कस्बे के बाईपास मस्जिद के आगे ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई। एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तथा चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता भेज दिया गया।
   
 किशनपुर चौकी अन्तर्गत बम्हरौली गांव के निवासी  35 वर्षीय सविता सरोज पत्नी भुक्कल सरोज  अपने भतीजे  21 वर्षीय राजकरन पुत्र मेड़ा मोटरसाइकिल से  कल्यानपुर कचरौली निमंत्रण गए थे। वापस लौटते समय बीती रात लगभग 9 बजे बाईपास नहर पर ईदगाह से आगे सोनारी रोड पर किसी अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर से महिला उसके नीचे आ गई। जिससे उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई । और उसका भतीजा राजकरन बाइक लेकर दूसरी तरफ गिर गया। जिसे गम्भीर चोटें आई।जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धाता ले जाया गया उसकी स्थिति गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल मंझनपुर के लिए रिफर कर दिया।  जहाँ घायल सविता की मृत्यु की खबर सुनते ही  परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्री  लक्ष्मी और कोमल और पुत्र  आजाद है।थानाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post