कार की टक्कर से चाचा भतीजे की मौके पर हुई मौत तीन गंभीर रूप से घायल


 
फतेहपुर
घटना स्थल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सभी घायलों को अपने गाड़ी से सदर अस्पताल में भर्ती कराया

फतेहपुर :  जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गाँव के 40 वर्षीय सरवन पुत्र रामकिशोर अपने 12 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र लोधी और  छोटे भाई  30 वर्षीय अनिल लोधी और  10 वर्षीय आयुष कुमार  भतीजा और पडोसी नीरज कुमार पुत्र मनोज लोधी के साथ बृहस्पतिवार को देर शाम को अपने मोटरसाइकिल से बैठकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र मकनपुर - फरीदपुर गाँव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। लगभग 10 बजे शादी समारोह से अपने बाइक पर पांच लोग  बैठकर घर लौट रहे थे। जैसे ही बिलंदा नेशनल हाईवे सड़क पर पहुँचे। तभी प्रयागराज की तरह एक तेज रफ्तार से निकल रही कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर दिया। जिससे सभी लोग सड़क पर गिर कर तड़प रहे थे। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गया। घटना स्थल पर दो लोगों की मौत और तीन गंभीर रूप घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


इंसेंट,, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सभी घायलों को अपने गाड़ी से सदर अस्पताल में भर्ती कराया, 

रात साढ़े 10 बजे  पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति किशुनपुर क्षेत्र के एक कार्यक्रम से लौट रही थी। जैसे ही पूर्वी नेशनल हाईवे बिलंदा बाई पास सड़क पर  निकल रही थी।तभी सड़क पर घायलों को देखकर अपनी गाड़ी रोकी और सभी लोगों को सड़क पर चीख पुकार देखकर तुरंत अपने गाड़ी से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। और अपने देखरेख में इलाज शुरू करवाया। जबकि कि मौके पर अनिल कुमार और भतीजा पुष्पेन्द्र लोधी की मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा, सीओ अरूण कुमार राय,  थारियावं थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय और हसवा चौकी इंचार्ज सुमित देव पाडेय भारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वही पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली कार को अपने कब्जे लिया गया है। इसके बाद सदर अस्पताल में घायलों से पुछताछ किया गया।  मौत की खबर सुनते ही परिवार में मृतक के पिता रामकिशोर, माँ बुधिया देवी, पत्नी राधिका देवी, बहू शियावती, रो रो कर बदहाल है। मृतक के पिता रामकिशोर ने बताया कि  बड़ा पुत्र सरवन और 12 वर्षीय नाती पुष्पेंद्र पुत्र सरवन, और छोटा पुत्र  अनिल कुमार और नाती आयुष और पडोसी युवक नीरज के साथ मकनपुर फरीदपुर गाँव में शादी समारोह में गयें। रात में सभी लोग अपने बाइक से घर आ रहें थे। जैसे विक्रम बिलंदा नेशनल हाईवे सड़क पर पहुँचे और पीछे एक कार टक्कर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर एक छोटा पुत्र अनिल और एक नाती 12 पुष्पेंद्र लोधी की मौत हुई। और तीन घायलों में 20 वर्षीय नीरज का पैर और सिर पर चोट आई है। बडा पुत्र 35 वर्षीय सरवन का कमर टूट गई और सिर चोट आई है। और नाती 10  आयुष कुमार के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। इस मामले में थारियावं थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि  बिलंदा नेशनल हाईवे बाइपास में एक कार बाइक सवारों को टक्कर मार दिया था। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है।और तीन गंभीर रूप घायल हुए लोगों को सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और  मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post