फतेहपुर : थारियावं थाना क्षेत्र में बीती रात शादी समारोह में एक व्यक्ति अपने घर पैदल चल कर नेशनल हाईवे सड़क पहूँचे। जहाँ वाहन के इंतजार में एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना स्थल पर ही अधेड़ व्यक्ति सड़क पर तड़प रहा था। आसपास के लोग पहूँचे। जहाँ घायल हुए व्यक्ति के सूचना दी गई। जहाँ परिजनों ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डाक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थारियावं थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रामसभा दनियालपुर ( कमालीपुर) गाँव निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र उर्फ अर्जुन लोधी पुत्र स्व. राजकुमार लोधी बृहस्पतिवार की देर- शाम एक शादी समारोह में जाने के लिए घर से पैदल चल कर नेशनल हाईवे सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक अज्ञात ने सड़क पर खड़े हुए व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया। और घटना स्थल से वाहन फरार हो गया। घायल व्यक्ति सड़क पर ही घायल होकर तड़प रहे थे।चीख पुकार सुनते ही आसपास के लोग पहूँचे।जहाँ घायल हुए व्यक्ति के सूचना दी गई। घटना स्थल पर ग्राम प्रधान अमन सिंह ने अन्य परिजनों के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान अमन सिंह ने बताया कि मृतक अपने घर से बीबीपुर गाँव में एक शादी समारोह में जा रहे थे। तभी वाहन के इंतजार में नेशनल हाईवे सड़क पर खड़े थे। अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। मौत की खबर पा कर मृतक पत्नी विजमा देवी हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा बहू पद कार्यरत हैं। बड़ी पुत्री 12 वर्षीय आकांक्षा एवं 5 वर्षीय नितिन, बडे भाई कधई एवं मझले भाई धर्मेन्द्र की रो रो कर बेहाल है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
Post a Comment