बमरौली गाँव में किसान की ठंड लगने से हुई मौत


       
                                                                                                                     फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र में खेत में पानी लगाने गए किसान को ठंड लग गई। जिसके चलते वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन  परिजन जिला अस्पताल में नहीं गयें। बीमार व्यक्ति को अपने घर ले गए ।और बीमार व्यक्ति की रात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । 

 कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव में रात को खेत में पानी लगाने गए। किसान 45 वर्षीय अनिल सिंह उर्फ सजनू सिंह  को ठंड लग गई। जिससे वह खेत में ही बेहोश हो गया। किसान को गंभीर हालत में गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। लेकिन हालत में थोड़ा सुधार देखा परिजन वापस घर ले गए। जहा पर रात को मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक किसान के परिजनों ने शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे मामले की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस बहरौली गांव पहुंची । और मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post