फतेहपुर: हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत एकारी गांव में सास-बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा.अनुपम सिंह को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमल साहू ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री डा. अनुपम सिंह ने बताया कि परिवार के महत्वपूर्ण बिंदु पर विस्तार से जानकारी दी।
वही सास- बहू के सम्मेलन में ग्राम प्रधान मंजू साहू ने सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सास-बहू के रिश्तों को मजबूत बनाना और गांव की महिलाओं को स्वास्थ, शिक्षा और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, पोषण, और महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की गई।
सीएचओ ने अंशिका गुप्ता ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और उन्हें जरूरी चिकित्सीय जांचों की अहमियत बताई। समय- समय पर महिलाओं को टीकाकरण और सुरक्षित मातृत्व के बारे में जागरूक किया।ग्राम प्रधान मंजू देवी ने इस सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सास-बहू के रिश्तों में सामंजस्य बनेगा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल होगी। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं और उन्होंने इस सम्मेलन को बहुत ही लाभकारी बताया।इस आयोजन से एक नई ऊर्जा और समझ उत्पन्न हुई, जो गांव में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में सहायक साबित होगी।
Post a Comment