झोलाछाप डाक्टर द्वारा इलाज के दौरान गयी बच्ची की जान

                                                                                                                            फतेहपुर ,धाता क्षेत्र के अढौली बाजार के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को ईलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार धाता थाना क्षेत्र के किशनपुर चौकी  अढौली बाजार में सेमरी गांव निवासी कैलाश पासवान अपनी डेढ़ साल की नातिन का इलाज करा रहे थे  तभी गुरुवार दोपहर को अचानक बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़़ गई और ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई जबकि इलाज के द्धारा उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया गया,पर उसे नहीं बचाया जा सका। परिजन दादा कैलाश पासवान का कहना नातिन को सुबह निमोनिया के ईलाज के अस्तपाल में भर्ती कराया गया था ईलाज के दौरान उसकी अस्तपाल में मृत्यु हो गई अस्पताल संचालक ताला बन्द करके फरार हो गया है मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरी का कहना है टीम भेजकर जांच कर अस्पताल संचालक के उपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जायगी

Post a Comment

Previous Post Next Post