एक्सिस कॉलेज कानपुर में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को फ्रेशर पार्टी दी


                                                                                                                     फतेहपुर की समीरा बानो ने रैम वॉक में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया जनपद का मान

कानपुर नगर में रूमा के पास स्थित एक्सिस कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को फ्रेशर पार्टी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज चेयरमैन राज कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि के रूप में पारुल द्वारा दीप प्रजव्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या नीतू सिंह  ने की। कार्यक्रम में ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर फतेहपुर जनपद की प्रथम वर्ष की छात्रा समीरा बानो को कानपुर रूमा स्थित एक्सिस कॉलेज में डायनामिक अवॉर्ड मुख्य अतिथियों व विद्यालय की प्रधानाचार्या नीतू सिंह द्वारा छात्रा को डायनामिक रिबन पहनाकर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया छात्रा समीरा बानो ने मीडिया से बातचीत में बताया की विद्यालय के ही सीनियर विद्यार्थियों खुशी,श्रुति,मिशि,अमन,आदित्य,भार्गवि व शिक्षक मांशी,सौरभ,सत्यम,अमित वर्मा,नितिन द्वारा उनकी तैयारी करायी गयी जिस कारण आज वह इस मुकाम तक पहुँच पायीं हैं वो इसी तरह अपने सीनियरों व शिक्षकों से सीखकर आगे बढ़ेंगी कार्यक्रम में कॉलेज के स्टूडेंट्स ने लोकगीतों व देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post