प्रेस क्लब के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन

 फतेहपुर
पदाधिकारियों ने की ईश्वर से लंबी उम्र की कामना
 वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद जाफरी के जन्मदिन की झलकियां।  
फतेहपुर। प्रेस क्लब ऑफ यूपी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद जाफरी का जन्मदिन संगठन कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारियों ने उनका मुंह मीठा कराकर ईश्वर से लंबी उम्र की कामना की। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने प्यार व स्नेह के लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
शहर के नवीन मार्केट स्थित प्रेस क्लब ऑफ यूपी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष मो. शमशाद की अगुवई में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद जाफरी का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यांे ने सहभागिता निभाई। सर्वप्रथम वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री जाफरी ने केक काटा तत्पश्चात सभी लोगों ने उनका मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से लंबी उम्र की कामना की। जन्मदिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जाफरी ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने जो प्यार व स्नेह उनको दिया है उसके वह सदा आभारी रहेंगे। उन्होने संगठन को दिनों दिन आगे बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मो. शमशाद ने कहा कि जन्मदिन समारोह मनाने से यह पहल हमेशा याद रहते हैं। संगठन के सभी पदाधिकारियों का जन्मदिन समारोह मनाया जाता है। इसके अलावा संगठन की ओर से जनहित के कार्य भी हमेशा किए जाते हैं। उन्होने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया। श्री शमशाद ने कहा कि जल्द ही संगठन की एक बड़ी बैठक आयोजित करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। समारोह में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मो. मोबीन, प्रवीण सिंह, जगन्नाथ प्रजापति, गाजी सलाहउद्दीन, समद खान, विनय त्रिवेदी उर्फ बीनू, मो. अतीक, मुकेश कुमार, अजमी कमर, मो. शाहिद, फिरोज अली, मो. इरशाद, अमान जाफरी, छोटकू सविता, शोएब अहमद, मो. शमीम, सिब्तैन सिबली, इरशाद उर्फ गुड्डू, मो. लईक, संजय सिंह, इरफान काजमी, संदीप शुक्ला सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post