संत जोन्स स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

  
                                                            संत जोन्स स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया ईसाई धर्म की कथाओं के मुताबिक क्रिसमस पर प्रभु यीशु मसीह जन्मे थे उनके जन्म की खुशी में ही यह  पर्व बड़े उत्साह के साथ प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है
पूरे साल क्रिसमस का बेसब्री के साथ इंतजार किया जाता है और खास तौर पर बच्चों के बीच इस त्यौहार का उत्साह देखते ही बनता है सबसे  खास बात यह है कि केवल ईसाई धर्म के लोग ही नहीं बल्कि सभी धर्म के लोग क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं इस अवसर पर कक्षा पी जी  से लेकर 12 वीं क्लास तक के छात्रों द्वारा अनेकों रंगारंग  कार्यक्रमों की प्रस्तुति  की गई
वहीं विद्यार्थियों मे स्टार मेकिंग प्रतियोगिता का अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला बच्चों  ने आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से कलाकार कलाकृति की अपार छठा बिखेरी अंत में विद्यालय के प्रबंधक जॉर्ज प्रकाश दान्तिश  एवंम  प्रधानाचार्य सिस्टर मारिया द्वारा बच्चों को क्रिसमस की बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण किया साथ ही नए साल की शुभकामनाएं दी

Post a Comment

Previous Post Next Post