खखरेरू व्यापार मंडल का हुआ गठन!


खखरेरू नगर के एक मैरिज हॉल में नगर के समस्त व्यायारियों द्वारा आयोजित की गई बैठक में व्यापारियों की सर्वसम्मति से चुनकर हुआ खखरेरू व्यापार मंडल का गठन!


 खखरेरू(फतेहपुर)जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल वा जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी ने सर्वसम्मति चुने गए पदाधिकारियों का जिसमे तहसील अध्यक्ष पद पर तौफीक अहमद को,नगर अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह उर्फ बाला जी को,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय को,वरिष्ठ महामंत्री पद पर नीरज मिश्र जी को,वहीं युवा नगर अध्यक्ष पद पर चुने गए उवैस खान को ,यूवा महामंत्री गुन्नू अग्रहरी,वा जिला मंत्री पद पर विनय अग्रहरी को क्रमशः माला पहनाकर स्वागत करते हुए व्यायारियों की हर लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते हुए उनके हर दुख सुख में उनके साथ खड़े रहने का लिया संकल्प खखरेरू(फतेहपुर)जिले की नगर पंचायत खखरेरू में  नगर के एक मैरिज हॉल में नगर के समस्त व्यापारियों की एक खुली बैठक की आयोजित की गई,जहां पर आज काफी गहमा गहमी के बीच सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर पर आस्था जताते हुए सभी उपस्थिति व्यापारियों की सहमति से व्यापार मंडल की नगर कमेटी का गठन किया गया,चुनी गई कमेटी में तौफीक अहमद को तहसील अध्यक्ष, तो वहीं धर्मेंद्र सिंह को खखरेरू नगर का अध्यक्ष चुना गया साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील पाण्डेय,वरिष्ठ महामंत्री पद पर नीरज मिश्र,तो वहीं युवा नगर अध्यक्ष पद पर उवैस खान वा युवा वरिष्ठ महामंत्री पद पर गुन्नू अग्रहरी को,जिला मंत्री पद पर विनय अग्रहरी को सर्वसम्मति से चुना गया।कमेटी के चुनाव वा गठन के उपरांत जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सभी का स्वागत किया।साथ ही जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज से आप सभी पदाधिकारी खखरेरू नगर के सभी सम्मानित व्यापारी समाज के प्रति समर्पित भाव से काम करेंगें,किसी भी व्यापारी भाई का किसी भी विभाग द्वारा कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार का उत्पीड़न ना कर पाए यह सब आप पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है,उन्होंने चुने गए सभी पदाधिकारियों वा खखरेरू नगर के सभी सम्मानित व्यापारियों को  आश्वास्त करते हुए कहा कि अगर आपसभी को मैं आपको पूरा विश्वास दिलाता हूं कि मैं आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को साथ ही आप सभी सम्मानित व्यापारी भाईयों के सम्मान के लिए हर पल तत्पर्य रहूंगा,अगर आपके सम्मान में कोई ठेस पहुंची तो ईंट से ईंट बजा दी जाएगी,कोई भी हो किसी भी विभाग का अधिकारी हो वो आपका अहित नहीं कर सकता अगर कोई अधिकारी व्यापारी का शोषण करता है तो उसके खिलाफ व्यापार मंडल मोर्चा खोलेगा और मेरा आप सभी के जायज कामों में पूर्णतया समर्थन रहेगा।इस मौके पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू,वरिष्ठ संरक्षक खागा अब्दुल हफीज हाफिज जी,जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल सहित बड़ी संख्या में खखरेरू नगर पंचायत के सम्मानित व्यापारी भाई मौजूद रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post