फतेहपुर कलेक्ट्रेट में होगा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन

                                                         फतेहपुर कलेक्ट्रेट में होगा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में गरंजेंगी दो सौ महिलाएं साथ में होंगे पीड़ित जन

 
जिलाधिकारी को ज्ञापन दे अतिशीघ्र निस्तारण की होगी पुरजोर मांग

प्रमुख समस्याएं एवम् मांगे इस प्रकार से रहेंगी

*गुंडई व मिलीभगत के बल पर अढ़ावल मौरंग खदान संचालकों ने किसानों की जमींन पर जबरन बनाया रास्ता, दिन रात निकाल रहे सैकड़ों ओवरलोड ट्रकों से बर्बाद कर रहे किसानों की फसलें, प्रशासन मौन, पीड़ित किसान आत्म हत्या तक को हैं मजबूर | पीड़ित किसानों द्वारा सहयोग  की अपील पर कल दिनाँक 21 जनवरी दिन मंगलवार को पीड़ित किसानों को साथ लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की सैकड़ों  महिलाओं द्वारा कलेक्ट्रेट फतेहपुर में होगा महाप्रदर्शन इसके साथ ही अन्य 4 प्रमुख मांगों अवैध खनन, ओवर लोडिंग, टोल प्लाजा, बहुआ गाजीपुर रोड़ निर्माण में भ्रष्टाचार की संघन जांच, महिला उत्पीड़न,थानों में महिलाओं की सुनवाई आदि बिंदुओं का ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित कर अतिशीघ्र निस्तारण की होगी पुरजोर मांग

Post a Comment

Previous Post Next Post