फतेहपुर
खखरेरू थाना क्षेत्र के हकीमपुर खंतवा गांव में आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब असहाय विधवा विकलांग लोगों को कंबल वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार समाजसेवी डॉक्टर हस्सान खां ने आज हकीमपुर खंतवा में क्षेत्र के गरीब असहाय विधवा विकलांग लोगों को चिन्हित कर इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया गया जिसका संचालन मोहन सिंह ने किया आयोजक समाजसेवी डॉक्टर हस्सान खान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड के मौसम में गांव व क्षेत्र के गरीब असहाय विधवा विकलांग व क्षेत्र के गरीब मज़दूरों को 500 कंबल वितरण का कार्य किया गया व साथ में क्षेत्रीय पत्रकारों को पुष्प माला पहना कर डायरी पेन व अंगवस्त्र प्रदान किया गया मौके पर राजनरायन सिंह उर्फ राजू सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, ओम प्रकाश गिहार जिला पंचायत सदस्य ,महफूज खान शिक्षक सभा ,बब्बू तिवारी पूर्व प्रधान ,सोनू सिंह ,सत्यम सिंह बलराम प्रसाद ,लवकुश सिंह अंशू सिंह ,हाजी मुहीउद्दीन, वहाज उद्दीन, हाफिज अफसर अहमद ,इमरान खान सहित सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहें।
Post a Comment