--- कर्नाटक और पंजाब में संगठन विस्तार।
प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने कर्नाटक और पंजाब में संगठन का विस्तार करते हुए क्रमशः प्रथमेश संजय शिंदे को कर्नाटक का प्रदेश अध्यक्ष जबकि धर्मेंद्र सिंह को पंजाब के मोहाली का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
उपरोक्त जानकारी राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा दी गई है।
बता दें कि मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान पर कार्य करने वाला भारतवर्ष का अग्रणी संगठन है राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो।
Post a Comment