जाति जनगणना से ही मिलेगा सामाजिक न्याय–नरेश कोरी
खागा फतेहपुर। महान शासक सम्राट अशोक, निषाद राज व महर्षि कश्यप की जयंती पर सपाइयों ने उन्हें किया याद उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। दलित पिछड़े अल्पसंख्यक आधी आबादी कमजोर अगड़े, आदिवासी समाज को नई चेतना एवं अधिकार दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चलाए जा रहे मासिक बैठक में जाति जनगणना व महान शासक सम्राट अशोक के विचारों को बताते हुए उनको भी किया याद।यह बैठक खागा विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर अफसर अली के नेतृत्व में रक्षपालपुर में संपन्न हुई। जिसमें समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव नरेश कोरी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन रोहित निषाद ने किया।नरेश कोरी ने महान शासक सम्राट अशोक,निषाद राज व महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वह सभी के विचारों को सबके समक्ष रखा।इस मौके पर महफूज ख़ान ,इंदल सिंह ,शिव सिंह यादव, अंकित यादव , अखंड प्रताप सिंह , रोहित निषाद , सोमनाथ यादव , महेश फौजी , विजय विधायक, लल्ली यादव , देवेन्द्र गौतम, राशिद अहमद , आदि लोग उपस्थित रहे
Post a Comment