22वां प्रांतीय विज्ञान गणित एवं संस्कृति महोत्सव प्रारंभ

                                                                22वां प्रांतीय विज्ञान गणित एवं संस्कृति महोत्सव प्रारंभ
---- विधायक व जिला विद्यालय निरीक्षक आदि रहे मौजूद
----- तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव
------ अतिथियों ने विज्ञान मॉडलों का किया अवलोकन
बिंदकी फतेहपुर
नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 22 वे प्रांतीय विज्ञान गणित एवं संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यह महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव में मुख्य अतीत के रूप में मौजूद भाजपा विधायक तथा फतेहपुर जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक आदिल लोगों ने विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और उसके बारे में छात्राओं से बात की तथा उनका उत्साह वर्धन किया।
    तीन दिवसीय प्रांतीय विज्ञान गणित एवं संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर राकेश कुमार ने मां सरस्वती देवी के चित्र पर दीप प्राजूलन करके किया इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए गए थे विधायक राजेंद्र सिंह पटेल जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के अलावा विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री रजनीश पाठक विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक कानपुर प्रांत अयोध्या प्रसाद तथा प्रधानाचार्य बलराम सिंह आदि ने छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया अतिथियों ने विज्ञान मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं से मॉडलों के कार्य तथा लाभ के बारे में जानकारी ली छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल की सराहना करके उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया। इस मौके पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्राओं का उत्साह बढ़ता है और उनका ज्ञानवर्धन भी होता है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post