अज्ञात वाहन ने निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवारों को मारा टक्कर दो घायल एक की मौत।




 थरियांव : थरियांव थाना  के हसवा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नेस्नल हाईवे बिलंदा पूर्वी बाईपास के पास रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार थरियांव थाना हसवा चौकी के बिलंदा पूर्वी बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने सामने जा रहीं बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई।दो अन्य युवक गंभीर रूप घायल हो गए ।  बीती रात  मृतक 23 वर्षीय अनीश पुत्र ब्रह्मदत्त निवासी  सुधवा थाना थारियावं मूलरूप से रहने वाले है।मृतक अपने साथियों के साथ अपने थाना क्षेत्र एक गाँव में  किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। और वहां से देर रात बाइक से वापस हो रहें थे। तभी रात 10 बजे  बिलंदा पूर्वी बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे  तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हसवा चौकी पुलिस ने तीनों घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अनीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। और अन्य दो युवक दिवाकर पुत्र निरंजन निवासी सुधवा,राहुल पुत्र अशोक कुमार निवासी  चक मुगल घायल है। घटना की जानकारी मिलने  पर पिता ब्रम्हदत्त लोधी, माँ सुनीता देवी, बड़े भाई और अनुज कुमार परिवार रो रो कर बुरा हाल रहा। गस्त कर रही पुलिस ने उसे जिला अबुलेंश अस्पताल पहुंचाया जहांएक को मृत घोषित कर दिया दो का इलाज चल रहा है। मौत से घर में कोहराम मचा। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उधर अज्ञात वाहन की खोजबीन की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post