इंद्रधनुषी सजावट से पटा रहा मिथिला नगरी का बाजार लेलो लेलो हरी घास का गट्ठर,

                                                                                                                        लेलो लेलो हरी घास का गट्ठर,
दलालों के बीच होता रहा संवाद

विजयीपुर -फतेहपुर

किशनपुर कस्बे में आयोजित 241 में महोत्सव में बुधवार जनक बाजार व फुलवारी लीला का मंचन हुआ जिस पर फुलवारी व दलालों की मंडी की सजावट देख दर्शक मंत्रमुग्ध हुए इंद्रधनुषी सजावट से पटा रहा मिथिला नगरी का बाजार 
बुधवार आयोजित हुईं लीला मे गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान राम लक्ष्मण मिथिलानगरी के जनक बाजार वाटिका व बाजारों का भ्रमण करते हैं जहां पर तमाम लगी मिस्ठान भण्डार कपड़े , वनारसी पान, हीरे जवाहरात सहित कई प्रतिष्ठानों साथ सहित अपने गुरुजन के साथ मिथिला में मिथिला के राजा जनक से मुलाकात करते हैं और वहां की नगर की सुंदरता और प्रमुख मंदिरों में जाकर उनके बारे में जानकारी लेते हैं जहां पर पुष्प वाटिका में माता सीता से उनकी मुलाकात होती है जहां वह अपनी सखियों के साथ पुष्प वाटिका में होती है जहा एक दूसरे को देख मन ही मन एक दूसरे की मन की व्यथा सुन प्रफुल्लित होते है।
लीला का मंचन देखने के लिए देर रात तक भीड़ एकत्रित रही जिसमे मेला में शांति व्यवस्था वा सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला मेला के कार्यकर्ता सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post