फतेहपुर: आज मध्यान्ह SOG प्रभारी फतेहपुर अरुण चतुर्वेदी पूर्व कोतवाल एवं मीडिया प्रभारी फतेहपुर शमशेर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय अस्ती का विजिट किया इस दौरान बच्चों से बहुत सारे प्रश्न पूछें तथा ज्ञान की बातें बताते हुए हौसलाअफजाई किया। विद्यालय का सुंदर स्वच्छ परिवेश देखकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आसिया फारूकी की सराहना की। अरुण चतुर्वेदी व शमशेर सिंह ने विद्यालय में बैंक आफ बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान द्वारा लगे महिलाओं के कैंप का किया निरीक्षण। जिसमें महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रोजगार के लिए शुभकामनाएंदी। कैंप की सबसे होनहार महिला काजल देवी को किया पुरस्कृत। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका की सोच और गरीब महिलाओं के लिए किए जा रहे हैं स्किल डेवलपमेंट कोर्स को महिला सशक्तिकरण हेतु एक अच्छी पहल बताया साथ में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। विद्यालय की रंगाई पुताई, सफाई और बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की प्रशंसा की। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि आज इन सभी महिलाओं की प्रयोगात्मक परीक्षा ली गई है जिसमें प्रतिभागी महिलाओं
को बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान, भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया साथ ही आगामी परीक्षा के तीन दिन पश्चात उनको एक प्रमाण पत्र और दिया जाएगा जो इनके आगे की योजनाओं में उपयोगी सिद्ध होगा। इस दौरान विद्यालय स्टाफ, प्रशिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
Post a Comment