फतेहपुर: जिले में हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत थारियावं, बहरामपुर, रसूलपुर भभैचा बिलंदा नेवादापुर क्षेत्र में भारतीय संविधान दिवस समारोह के अवसर पर अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। वहीं छात्र और छात्राओं को भारतीय संविधान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।हसवा स्वामी चंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राम मिलन बाजपेयी, हसवा नागा निर्वाण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी, रसूलपुर भभैचा एस आर डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार सरोज अपने अपने विधालयों में छात्र और छात्राओं को सविधान निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।वही बिलंदा- नेवादा पुर गाँव के प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि भारतीय संविधान की बन जाने के बाद सभी नागरिकों को समानता का अधिकार मिला तथा समाज का विकास भी चल रहा है। साथ ही छात्र और छात्राओं से बताया कि लगभग दो वर्षों से भी अधिक समय भारतीय संविधान को पूरा करने में लगा। वही मुलायम सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की मुख्य बिंदु से अवगत कराया तथा संविधान का सम्मान करने की सीख दिया गया। इसके बाद छात्र और छात्रों ने रैली भी निकाली तथा लोगों को भी संविधान के बारे में बताया गया।
वहीं अंत में विद्यालय परिसर में छात्र और छात्रों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजयी हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी, राम मिलन बाजपेयी, अवधेश प्रताप सिंह, शिव कुमार, सरोज, विनोद चौधरी, सुमित सिंह, कमलेश कुमार, सहित अन्य शिक्षक कर्मचारी और सैकड़ो की संख्या में छात्र और छात्राएं मौजूद थे।
Post a Comment