बाइक की टक्कर से युवक की मौत,तीन घायल

 बाँदा

काम निपटाने के बाद पैदल घर जा रहे दो मजदूरो को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूरी और बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। तीनो घायलो को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। 
कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव निवासी 44 वर्षीय कैलाश चंद्र पुत्र छेदीलाल राजमिस्त्री का काम करता था। वह बुधवार की रात कमासिन से काम निपटाने के बाद अपने 18 वर्षीय साथी मजदूर रामदत्त पुत्र मुखिया के साथ पैदल गांव जा रहा था। तभी कमासिन और पछौहा गांव के बीच सामने से आ रहे बाइक सवार ने दोनो को टक्कर मार दिया। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक भी आनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पीएचसी कमासिन में भर्ती कराया। जहंा डॉक्टरो ने देखने के बाद कैलाश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरो ने सभी घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन तीनो को कानपुर ले गए। मृतक के चचेरे भाई सर्वेश ने बताया कि वह कैलाशचंद्र राज मिस्त्री का काम करता था। वह अपने पीछे पांच पुत्री एक पुत्र छोड़ गया है। अचानक हुई इस घटना से पत्नी सुनैना का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post