महिला का शव मिलने पर ग्रामीणों मे मचा हडकंप

 
 किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत  
जनानतारा गांव निवासी रामराज सोनकर की पुत्री सुखपत देवी का विवाह करीब आठ साल पहले कौशाम्बी जनपद के अफजलपुर बारी में हुई थी। शादी के चार साल बाद उसके पति की एक सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया। जिसके बाद महिला अपने मायके में पिता के साथ रहने लगी। मानसिक संतुलन सही न होने से महिला अजीबो-गरीब हरकतें करती थी। जिससे परेशान होकर परिजन उसे घर में बंद कर रखते थे। सोमवार की सुबह परिजन काम के लिए खेतों पर गए थे। इस दौरान महिला ने घर में रखे पत्थर से ताला तोड़ कर बाहर निकल गई। खेतों से काम से कर घर लौटे परिजनों ने महिला को न देख तलाश शुरू की। उसी दौरान महिला का शव गांव किनारे जंगल में एक महुआ के पेड़ पर फासी के फंदे पर लटका मिला। महिला का शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में पेड़ से शव को उतार मौके वारदात से लिए नमूने
     
किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंच महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post